ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएचसी में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

पीएचसी तुरकौलिया परिसर में जनसंख्या स्थिकरण पखवाड़े का उद्धघाटन पीएचसी प्रभारी डॉ. नागेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन बाद पीएचसी प्रभारी श्री प्रसाद ने पुरुष नसबंदी पर बल दिया। कार्यक्रम 11 से 31जुलाई तक चलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है। इसके लिए सब को जागरूक होने की जरूरत है। सरकार परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिये कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने बताया देश में जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए हम दो हमारे दो के संकल्प के साथ जीवन जीना चाहिए। बीएचएम विमलेंदु शेखर ने कहा परिवार नियोजन के लिए महिला बन्ध्याकरण तो होता ही रहता है। इस बार के कार्यक्रम में पुरुष बंध्याकरण को लेकर विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करना है। इसके लिए सरकार प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। बीएचएम कुमार विमलेंदु शेखर ने कहा कि इस कार्यक्रम के सफलता के लिए हरेक गांव में सारथी रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जायेगा। मौके पर डॉ. रंजन गुप्ता, डॉ. रीना झा, बीएचएम विमलेंदु शेखर, जमाल अहमद, विद्यानंद झा, अंजू देवी, विद्यावती देवी सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.