एसडीओ ने बवरिया व शाहनगर में नौ जगह मजिस्ट्रेट व पुलिस बल किया है तैनात
दो शिफ्ट में 24 घंटे हुई है पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती
पहाड़पुर। थाना क्षेत्र के पश्चिमी सिसवा पंचायत के बवरिया गांव में उपद्रवियों के हुडदंग व लूटपाट के बाद अरेराज एसडीओ संजीव कुमार व एसडीपीओ रंजन कुमार ने घीवाढार से लेकर बवारिया गांव तक नौ जगहों पर सोमवार शाम से मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की है। जिसमे 18 पदाधिकारी शामिल है। एसडीपीओ श्री रंजन ने बताया कि विधि व्यवस्था कायम करने के लिए उक्त तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि तैनात किए गए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया गया है की थोड़ी सी लापरवाही होने पर आपके ऊपर करवाई की जाएगी। बवरिया व शाहनगर गांव में पुलिस रात भर गश्त किया है। घीवाढार, बगहा नहर पुल, कृतपुर कांटा चौक, मदरसा चौक, बवरिया हरिहर सिंह के घर तक, बवरिया तीन मुहानी चौक, पानी टंकी स्कूल के पास, शामलाल साह के टोला व राजा हुसैन के घर के पास मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गई है। दो शिफ्ट में प्रतिनियोजन किया गया है। पदाधिकारियों में हरसिद्धि के कृषि समन्वयक सुरेश प्रसाद, रामा प्रसाद सिंह, कृष्णा कुमार, प्रमोद प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, एटीएम प्रिंस राज, बीसीओ रवि रौशन चौधरी, बीपीआरओ आलोक श्रीवास्तव, बीडब्ल्यूओ अनिल कुमार सिंह, जेएसएस विजय कुमार, पहाड़पुर के बीएओ हारूल रसीद, पीओ चंद्रन चौधरी, बीसीओ रविकांत कुमार, बीपीआरओ रामायोध्या राय, जेई राकेश कुमार चौधरी, कृषि समन्वयक वेद प्रकाश पांडेय, रघुवर दयाल पांडेय, सत्येंद्र कुमार दुबे शामिल है। पुलिस पदाधिकारियों में हरसिद्धि, मलाही, संग्रामपुर, गोविंदगंज व पहाड़पुर थाना के शामिल है। सभी पदाधिकारी गांव में आने व जाने वाले पर नजर रखे हुए है। यह प्रतिनियुक्ति बुधवार की शाम तक है।गांव के लोग अभी भी सहमे हुए है। अधिकाश घरों में महिलाए ही देखी जा रही है।