ऑफ द ईयर इंडिया का सबसे भरोसेमंद निर्माता का पुरस्कार मिला
दुबई मे हुए इंडो अरब लीडर समिट पुरुस्कार 2022 में बिहार फाउन्ड्री एण्ड कास्टिंगस लिमिटेड के तरफ से दिपेनदु दास ने यह पुरुस्कार प्राप्त किया जो की अभूतपूर्व है। राकेश गुप्ता जेनेरल मैनेजर एवं अजय बेहुरिया एचआर हेड ने कहा की बिहार फाउन्ड्री एण्ड कास्टिंगस लिमिटेड कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी सी एस आर के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम कर रहा हैं। जैसे एजुकेशन, मेडिकल, वृक्षारोपण तथा सामूहिक विवाह समारोह मे योगदान सराहनीय हैं। सप्ताह मे दो दिन करीब दो सों से तीन सों गरीब, विकलांग के बीच भोजन वितरण निरंतर करवाया जा रहा हैं। इसके साथ साथ बिहार फाउन्ड्री मे स्वच्छ अभियान भी चलाया जा रहा है। बी०एफ०सी०एल० टीम द्वारा कोरोना काल मे भी करीब 4 हजार पैकेट को घरों घरों मे पहुंचाया गया। यहाँ के प्रशिक्षित ऑफिसर द्वारा कर्मचारियों को साप्ताहिक सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जा रही हैं। बिहार फाउन्ड्री के प्रांगण मे बजरंग बली और राधाकृष्ण का मंदिर हे जिससे यहाँ के कर्मचारी उत्पादन के साथ साथ धार्मिक ज्ञान भी प्राप्त कर रहे है। इतना ही नहीं खेल कूद मे प्रतिवर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एवं समाज के लोगों द्वारा आयोजित कार्यकर्म मे हमेशा अग्रणी रहा है। इस भरोसेमंद पुरुस्कार का हकदार आनंद सेठ वाइस प्रेसीडेंट गणपती वर्मा सीनियर जेनेरल मैनेजर एवं बिहार फाउन्ड्री के कर्मचारी के टीम को जाता हैं। इन सभी कार्यों का श्रेय गौरव बुधिया डायरेक्टर को जाता हैं।