ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसी चुनौती को जनसामान्य अपने कंधों पर उठा लेता है तो उसका समाधान हो जाता है – गजेन्द्र सिंह शेखावत

आबू रोड (राजस्थान) संसार को जीवित रखने के लिए सबसे अहम तंतु की जरूरत होती है और वह है जल । इसलिए इस तत्व को बचायें उसका सदुपयोग करें । जिस तरह से जल को लेकर विश्व में चुनौती बनी है वह चिंताजनक है। इस चुनौती को पार पाने की कल्पना को साकार करना है। मुझे खुशी है कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान दुनिया भर में अपना नेक कार्य कर रहा है । केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि भारत देश संस्कृति और सभ्यता की धरोहर है । इसकी छवि पूरे विश्व में दिखती है । ब्रह्माकुमारीज संस्थान की बहनें इसे पूरे विश्व में फैलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं । मेरा बहुत लम्बे काल का संस्थान से जुड़ाव रहा है । मेरी माता जी भी इस संस्थान से सम्बन्ध रखती थी । तब से इच्छा थी कि माउण्ट आबू आऊं लेकिन आज यह संयोग मिला है । संस्थान के साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने एक ऐसा बीज बोया कि पूरी दुनिया में यह फैल रहा है । इससे यह सिद्ध होता है कि अब समाज में एक अलग बदलाव की अलख है । सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ सोच से समाज की अबोहवा बदलती है ।
आजादी से अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर विषय पर जो अभियान चलाया गया था वह आज पूरे तेजी से आगे बढ़ रहा है । कम समय में ही इस अभियान ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया । इसके लिए मै इस संस्थान को धन्यवाद और बधाई देता हूॅं ।
इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके मृत्युंजय, मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करूणा, रसिया सेवाकेन्द्रों की प्रभारी बीके चक्रधारी, बीके कोमल, बीके शिविका समेत कई लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात की तथा आशिर्वाद लिया। करीब आधे घंटे की मुलाकात में जलशक्ति मंत्री ने दादी की कुशलक्षेम पूछी तथा संस्थान के गतिविधियों पर चर्चा की।
ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा, आबू रोड उपखण्ड अधिकारी अरविन्द शर्मा, तहसीलदार दिनेश, सदर थानाधिकारी हरचन्द, शहर थानाधिकारी सरोज बैरवा समेत पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.