ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सदस्यता अभियान चलाकर करें संगठन को मजबूत : गिरिजा शंकर पांडेय

रजरप्पा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में हुआ आरसीएमयू  की रीजनल कमिटी की बैठक , लिए गए कई निर्णय 

रजरप्पा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में मंगलवार को आरसीएमयू  की रीजनल कमिटी की बैठक।आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सीसीएल रीजनल कमिटी के अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय व विशिष्ट अतिथि सीसीएल रीजनल कमिटि के उपाध्यक्ष श्यामल सरकार मौजूद थे। इस दौरान श्रमिकों के कार्य हेतु एजेंडा तैयार कर जीएम व परियोजना स्तर पर मीटिंग करने, एरिया व परियोजना स्तर पर एसीसी एवं पीसीसी, वेलफेयर, हाउसिंग व सेफ्टी कमिटी में अपने यूनियन के प्रतिनिधियों का नाम देने व एरिया व शाखा कमिटी के रिक्त स्थानों को पूर्ण करने पर चर्चा किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी लोग सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को यूनियन में जोड़ने का काम करें। साथ ही मजदूरों को उनका हक व अधिकार दिलाने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। तभी हमारा संगठन मज़बूत होगा।  बैठक को महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अंजनी कुमार त्रिपाठी, मिथलेश प्रसाद सिंह, सीपी संतन आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत बुके देकर किया गया। बैठक की अध्यक्षता रजरप्पा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष किशोरी प्रसाद व संचालन क्षेत्रीय सचिव आरपी सिंह ने किया। मौके पर विल्सन फ्रांसिस, अजय कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, रामलखन सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह, शिवनंदन चौहान, रियाज़ अंसारी, केडी यादव, सुधीर कुमार राय, सीता राम किस्कू, जितेंद्र प्रसाद, अनूप कुमार, मिथिलेश शर्मा, अब्दुल शाहिद, सबीर खान, गुन्नू महतो, बादल प्रसाद, संत विलास दांगी, भुनेश्वर मुंडा, केसी महतो सहित कई मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.