बिना काम कराये योजना की राशि गटकने वालों की खैर नहीं, जायेंगे जेल
जिलाधिकारी धमेंद्र कुमार ने बीडीओ व योजना पदाधिकारी को भ्रष्ट लोगों की सूची बनाने का दिया निर्देश, होगा एफ आई आर
सासाराम। योजना की राशि निकाल, काम नही करना या अनियमितता करना घोर अपराध है। जबकि बिहार सरकार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, का कार्य नहीं कराने वालों की सूची भी जिला प्रशासन सख्ती से तैयार करा रहा है किसके बाद सभी पर एफआईआर होना निश्चित है। जिलाधिकारी ने बीडीओ व योजना पदाधिकारी को जरूरतमंद लोगों के घरों में प्रखंड पंचायती राज नल लगा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का निर्देश दिया था, कहीं कहीं काम हुआ और कही अनियमितता की भेंट भी चढ़ गया, जिससे लोगों को इसका समूचित लाभ नहीं मिल रहा है। जिले के अधिकांश पंचायत व वार्डो में इस योजना के कार्यो में घोर लापरवाहीं की गयी है। कहीं-कहीं तो योजना के काम कराये बिना ही योजना की पूरी राशि की निकासी कर ली गयी है। तो कहीं योजना की राशि का बंदरबांट हुआ है तो कहीं काम अधुरा ही पड़ा है। जिसका खुलासा अधिकारियों द्वारा जांच के क्रम में हुआ है, इसको लेकर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने जिलेभर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को बिना काम कराये योजना की राशि गटकने वालों की सूची तैयार कर एफआईआर दर्ज करने का सख्त निर्देश दिया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि विकास कार्यो से कोई समझौता नहीं होगा, हर हाल में योजना के काम धरातल पर दिखना चाहिए। उन्होंने जिले के सभी बीडीओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सात निश्चय योजना के तहत वैसे वार्डो, जहां राशि की निकासी कर ली गई है परंतु कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, इसकी सूची तैयार कर, उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करें।