ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट’ व ‘क्रोबा’ का कस्तूरबा कन्या उच्च विद्यालय में ‘बा-बापू डिजिटल क्लासरुम’ इंस्टॉलेशन संपन्न

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिद्वय ने वर्चुअल शिल्यानास किया

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज अनुमंडल स्थित गौनाहा प्रखण्ड क्षेत्र के महात्मा गांधी का प्रसिद्ध भितिहरवा आश्रम के पास संचालित ‘भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट’ एवं केआर स्कूल के पूर्ववर्ती छात्रों ने गांधी की धरती भितिहरवा में कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जिसका वर्चुअल उद्घाटन रविवार को पटना हाई कोर्ट के जज जस्टिस सत्यव्रत वर्मा और जस्टिस राजीव रॉय ने किया। भितिहरवाआश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भितिहरवा में बा-बापू के सपने को साकार करने के लिए जनसहयोग से संचालित कस्तूरबा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के लिए बा-बापू डिजिटल क्लास रूम बनाया गया है । सुदूरवर्ती क्षेत्र के इस विद्यालय में इंटरैक्टिव डिजिटल बोर्ड इंस्टॉल कराया गया हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस अनंत विजय और मनोज बाजपेयी से बात कर इसकी व्यवस्था की तैयारी प्रारंभ हुई। जस्टिस सत्यव्रत वर्मा ने कहा कि भितिहरवा हमारे पुरखों का गांव, राजनीतिक विरासत तथा ऐतिहासिक धरोहर है। बैरिस्टर एम के गांधी नरकटियागंज स्टेशन से भितिहरवा जाने के क्रम में शिकारपुर पहुंचे, वहां उन्होंने अपने जूनियर सहकर्मी विपिन बिहारी वर्मा से भेंट किया। डिजिटल क्लास से थरुहट की बेटियाँ सहजतापूर्वक शैक्षिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगी। जस्टिस राजीव रॉय ने कहा कि गांधी के सत्याग्रह की पहली प्रयोग की भूमि पर डिजिटल क्लासरुम का शुभारंभ का सौभाग्य, उनके प्रति छोटी श्रद्धांजलि जैसा है। इस सौभाग्य को ‘भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट’ ने उपलब्ध कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य दीपेन्द्र बाजपेयी ने (NCLAT) एनसीएलएटी के न्यायिक सदस्य न्यायधीश अनन्त बिजय सिंह, सिने अभिनेता पद्मश्री मनोज बाजपेयी, भितिहारवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व डीन प्रो. ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी, इनसाइडर लाइव के निदेशक राकेश राव के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान से अथितियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य दीपेन्द्र बाजपेयी ने किया। उपर्युक्त कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक शिवशंकर चौहान, नथुनी चौहान, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामबाबू प्रसाद, सचिव दिनेश यादव, उपाध्यक्ष चंद्रगुप्त चौहान, रामचंद्र प्रसाद, अभियंता राजेश रंजन वर्मा, मनोज कुमार, शिक्षक विवेक कुमार, रविरंजन कुमार, दीपक पाठक, जेके पटवारी, चंद्रकिशोर महतो, पूजा जायसवाल, वीणा कुमारी, विवेक राज, हरेश काजी, इन्द्रकिशोर उपाध्याय, सन्तोष यादव, जितेंद्र यादव, सुजीत काजी, दयाशंकर पटवारी, सुंदरम कुमारी, आरती कुमारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.