ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लीचीपुरम उत्सव समिति सितंबर माह में बड़े स्वास्थ्य कैंप का करेगा आयोजन

मोतिहारी ।
सितंबर माह में एक बड़ा स्वास्थ्य शिविर लीचीपुरम उत्सव समिति के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। साथ ही समिति के रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए एक विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है। इस कार्य को अभिलंब ही मूर्त रूप दिया जाएगा। उक्त बातें रविवार को मेहसी प्रखंड के चिंतामणपुर में लीचीपुरम उत्सव समिति के सदस्यता अभियान को संबोधित करते हुए महासचिव सुदिष्ट नारायण ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि सितंबर माह में दो बड़ा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंख के चिकित्सक के अलावा अच्छे फिजीशियन, दंत चिकित्सक एवं चर्म रोग विशेषज्ञ रहेंगे। जो लोगों की जांच करेंगे। मोतियाबिंद से ग्रसित रोगियों को मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था दी जाएगी। साथ ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हाई ब्लड प्रेशर, चर्म रोग से जुड़ी परेशानियों की भी शिविर में जांच की जाएगी। समिति इस बात की व्यवस्था करेगी की रोगियों को दवा भी आसानी से मिल सके। इस शिविर में मेहसी प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के रोगियों की जांच की जाएगी। दूसरी शिविर बूढ़ी गंडक नदी के उस पार किसी गांव में आयोजित की जाएगी। इसके लिए समिति के पदाधिकारीगण उक्त क्षेत्र के लोगों से मिलकर स्थल का चयन करेंगे। चिकित्सकों के सहयोग के लिए सिविल सर्जन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों को लिखा जाएगा। सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा। समिति का लक्ष्य है कि कम से कम 300 लोगों को इसका सदस्य बनाया जाए। इस अवसर पर लोगों को लीचीपुरम फ्रुटेग्रो एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी का सदस्य बनने का भी सुझाव दिया गया, ताकि वे कृषि के क्षेत्र में समुन्नत हो सके। अध्यक्षता मनोज मेहसवी, राकेश कुमार, चंद्र भूषण कुशवाहा, कमलेश चौरसिया, वीरेंद्र प्रसाद, अनूप कुमार, शंकर यादव, टुनटुन कुमार, बाला ल‌‌खिंदर यादव, सूरज कुमार, दीप नारायण प्रसाद यादव, नितेश कुमार, रवि कुमार, बद्री नारायण प्रसाद, मुस्ताक आलम विस्फोट मुखिया, संत कुमार, मोहम्मद हुसैन, मनोज कुमार, राम एकबाल चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.