वीरेंद्र बने अवर निरीक्षक ग्रामीणों ने किया सम्मानित
कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत गोरफर गुमटी टोला के लाल वीरेंद्र कुमार उरांव के अवर निरीक्षक पद पर चयनित होने पर परिवार वालों समेत गांव के सभी लोगों में खुशी का माहौल व्याप्त है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा फल के आधार पर एसआई पद पर चयनित होने पर वीरेंद्र कुमार उरांव ने बताया कि उनकी सफलता में उनके बड़े भैया का बहुत बड़ा योगदान रहा है। परिवार के सभी लोगों का भरपूर सहयोग रहा है। जिस कारण आज उन्होंने दरोगा की परीक्षा पास कर पाया हैं। उन्होंने बताया कि इस पद पर रहते हुए समाज में कमजोर वर्गों और खासकर महिलाओं की रक्षा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। वही विरेंद्र कुमार उरांव के पिता का नाम अर्जुन उरांव है। जिनका देहांत हो चुका है।जो रेलवे में कार्यरत थे। विरेंद्र के माता का नाम फूलों देवी है, जो एक गृहिणी है। वीरेंद्र अपने पांच भाइयों एवं दो बहनों में सबसे छोटा है। लेकिन उन्होंने बहुत ही बड़ा मुकाम हासिल किया है। वीरेंद्र कुमार उरांव अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक मध्य विद्यालय गोरफर में प्राप्त किया। हाई स्कूल की पढ़ाई ए एल हाई स्कूल सोनेली एवं प्लस टू की पढ़ाई के बी झा कॉलेज कटिहार से किया था। वही एन ओ यू पटना से उन्होंने ग्रेजुएशन किया। उसके बाद आई एम एन यू दरभंगा कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट की उपाधि प्राप्त किया। वीरेंद्र कुमार उरांव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटिहार से भी आईटीआई की का डिग्री प्राप्त किया था। रविवार को जिले के कई गणमान्य लोगों एवं संस्थाओं के द्वारा वीरेंद्र कुमार उरांव के घर पर उन्हें सम्मानित किया गया। एवं कटिहार में अपने गांव का नाम रोशन करने की ढेर सारी बधाई दी।
इस मौके पर वीरेंद्र के घर पर उनके सम्मान में सामाजिक संगठन कटिहार अखिल आदिवासी विकास परिषद युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नागेश्वर सोरेन, मनोज मुर्मू ,आदिवासी विकास कल्याण समिति डंडखोड़ा के प्रखंड अध्यक्ष मतलू मुर्मू, एडवाइजर कमेटी के सदस्य बाबूजी हेंब्रम, बाबूलाल मुर्मू, विनोद, बाबूराम हेंब्रम, पप्पू उरांव, विकास ,मनीष ,संजय, मुकेश, मुनेश्वर आदि शामिल थे।