ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शिक्षक न्याय मोर्चा के जिला संयोजक बने राधेश्याम तो शिवनंदन बने सचिव

शिवहर।शिक्षक न्याय मोर्चा जिला इकाई शिवहर के सांगठनिक पुनर्गठन हेतु प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल शिवहर मे जिला चुनाव संपन्न हुआ । जिसमें सर्वसम्मति से राधेश्याम सिंह को पुन: जिला संयोजक चुना गया तथा शिवनंदन को जिला सचिव एवं सुबोध कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष वही मुनचुन कुमार सह कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए ।सह संयोजक के पद पर नथुनी कुमार निषाद ,सोनेलाल साह, धीरज कुमार सिंह ,राजेश कुमार सिंह ,सुजीत कुमार सिंह ,अंजनी कुमार ,मृदुला कुमारी ,नीरज कुमार, अभिषेक, राम प्रवेश शर्मा तथा संयुक्त सचिव के पद पर सुरेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, रीता कुमारी, अरुण कुमार ,सुरेश कुमार, मोहम्मद अल्ताफ हुसैन ,रंजीत ठाकुर, रतन लाल कुमार, प्रमोद कुमार यादव चुने गए ।मोर्चा के प्रवक्ता पद पर अविनाश झा, अंगूरी निशा, सत्येंद्र राम सत्यार्थी ,तथा मीडिया प्रभारी के पद पर सुनील कुमार सिंह व सह मीडिया प्रभारी के पद पर श्री भगवान पंडित तथा कार्यालय सचिव राज किशोर प्रसाद सह कार्यालय सचिव मोहम्मद इश्तियाक को चुना गया ।संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सुरेश सिंह की अध्यक्षता एवं पर्यवेक्षक अभय कुमार सिंह के देखरेख में तथा मतदान पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, खुर्शीद मंसूरी, अशोक कुमार चौधरी ,दीपक कुमार चतुर्वेदी के द्वारा संपन्न हुआ ।शिक्षक न्याय मोर्चा ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मुख्य जिला संरक्षक के पद पर पुन: ठाकुर धर्मेंद्र सिंह को तथा जिला संरक्षक के रूप में शंभू कृष्ण सिंह पहाड़पुरी, रविंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, शत्रुघन कुमार एवं नवल किशोर सिंह को मनोनीत किया ।उक्त कार्यक्रम में राजकुमार प्रसाद प्रधानाध्यापक कन्या मध्य विद्यालय शिवहर ,राजकरण सिंह प्रधानाध्यापक कन्या मध्य विद्यालय पिपराही ,समाजसेवी अजब लाल चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।वहीं इस चुनावी महासमर में जिले के सभी प्रखंडों से शिक्षकों की हुजूम उलट कर आई । प्रस्तावित स्थल का कोई भी कोना खाली नहीं दिख रहा था सभी शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ तालियों की गड़गड़ाहट से अपने जिला संयोजक का स्वागत किया वहीं संयोजक श्री सिंह ने अपने सभी शिक्षक साथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आश्वस्त किया कि आपने जो प्यार – सम्मान दिया है उसे हर संभव कायम रखूंगा ।चुनावी कार्यक्रम में सभी प्रखंड संयोजक यथा जमीरी लाल ,सुखारी पासवान ,पवन कुमार, सुजीत कुमार सिंह, एवं सभी प्रखंड सचिव यथा शिवचंद्र चौधरी ,मुकेश कुमार गुप्ता ,प्रेम शंकर कुमार, नितेश भारतीय, दीपक कुमार समेत सभी प्रखंड प्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित हुए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.