ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहारशरीफ़ के भाजपा विधायक सुनील कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दिखाया आईना

बिहार शरीफ़–बिहारशरीफ के कुशवाहा धर्मशाला में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैनर तले भाजपा के 8 साल देश के लिए बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महाराष्ट्र से चल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा की वानती श्रीनिवासन ने शिरकत की। इस दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लाभार्थियों से जानकारी ली गई। वही इस कार्यक्रम के पूर्व बीजेपी विधायक डॉ सुनील कुमार ने टाउन हॉल में आयोजित उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ सुनील कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाया। उपभोक्ताओं पर ध्यान देने के बजाय बिजली महोत्सव मनाने की कार्यक्रम को नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण ही हमारे जनता दरबार में बिजली विभाग से जुड़े कई समस्याएं आती रहती है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के कारण ही 2 सालों में अब तक पांच लाइनमैन की मौत हो चुकी है। बीजेपी विधायक डॉक्टर सुनील ने बिजली विभाग के अधिकारियों को आगाह किया है कि जल्द से जल्द बिजली विभाग की लचर व्यवस्था ठीक करो नहीं तो 15 दिनों के बाद हमारे द्वारा इसके की समीक्षा की जाएगी। अगर फिर भी हालात नहीं सुधरे तो जनता आप को सुधारने का काम करेंगे बीजेपी विधायक डॉक्टर सुनील ने कहा कि अब बिजली विभाग के अधिकारियों को सुधारने का जिम्मा जनता के हवाले कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.