दो कार सहित भारी मात्रा मे शराब के साथ एक किन्नर समेत चार गिरफ्तार ।
पूछताछ व कार्रवाई मे जुटी पुलिस
नौतन/उज्जवल भारद्वाज: शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी मे शुक्रवार की सुबह पुलिस ने दो कार से भारी मात्रा मे शराब के साथ एक किन्नर समेत चार शराब धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये सभी तस्कर मोतिहारी के दशरथ महतो , विवेक राज ,विकास साह व किन्नर गुड़िया कुमारी बताई गई है । थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो कार मे उत्तर प्रदेश से विदेशी शराब का भारी खेप लाया जा रहा है । जो सड़क मार्ग से डबरिया होते मोतिहारी ले जाएंगे । कार्रवाई करने पर शराब के साथ पकड़े जा सकते है । सूचना के आलोक पर पुलिस वरीय पदाधिकारी को सूचित कर आदेशानुसार पीएसआई बब्लू यादव के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर पांडेय टोला मच्छरगावां पुल के पास पहुंची ।और जाल बिछाकर कर तस्करो को शराब के साथ पकड़ लिया है । कार की तलाशी मे एटपीएम टेट्रा पैक के 816 पीस व राॅयल सटाॅग के 53 पीस बरामद किए गए। पदाधिकारी ने बताया कि शराब व कार को जब्त कर पुलिस मामले मे कांड अंकित कर तस्करो को जेल भेजने की तैयार मे जुट गई है ।