ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

देशव्यापी चक्का जाम के अंतर्गत बिहारशरीफ में भी चक्का जाम किया गया।बिहार शरीफ मोजम्मील

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर देशव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत बिहारशरीफ के हॉस्पिटल चौक पर चक्का जाम किया गया जिसका नेतृत्व संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक चंद्रशेखर प्रसाद ने की। चक्का जाम के माध्यम से मांग की गई है कि केंद्र सरकार किसान संगठनों को लेकर एक समिति बनाकर पूरे देश में एमएसपी पर कानून बनाए आंदोलन के क्रम में किसानों पर हुए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं किसानों के सारे कर्ज माफ हो बिजली विधायक वापस लिए जाएं नालंदा जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने।केंद्र सरकार के वादा खिलाफी के लेकर आज देशव्यापी चक्का जाम किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार बंद मंडी को पुनः चालू करने का काम करें। ताकि बिहार के किसान एमएसपी पर अपने उपजाए हुए फसल को बेच सकें एवं बिचौलिए से बच सके। आज तक किसानों को अपने उपजाए हुए फसल को दाम लगाने का अधिकार नहीं मिला है पूरे देश में किसानों को फसल बीमा सही समय पर नहीं होने के कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं आगे वक्ताओं ने कहा कि किसानों के उपजाए हुए फसल का डेढ़ गुना दाम मिले और फसल बीमा पूरे देश में लागू हो तभी देश के किसान खुशहाल होंगे। इस मौके पर नगर संयोजक शाहनवाज जिला प्रवक्ता रामदेव चौधरी किसान नेता राम अवतार सिंह राजेंद्र प्रसाद महेंद्र प्रसाद दिलीप मंडल आमोद पाठक मोहम्मद अब्दुल्ला मोहम्मद चांद आदि लोग उपस्थित थे।
सरमेरा प्रखंड के सरमेरा मोकामा रोड में मिसियां गांव के निकट किसानों ने चक्का जाम किया जाम का नेतृत्व रामबाबू धारो महतो संजय महतो उर्फ साधु जल्लू जी राजेश कुमार बालक पहलवान समेत दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.