डीएम के आदेश पर बाल गृह के बच्चों ने चिल्ड्रंस पार्क का आनंद उठाया
कटिहार। डीएम के आदेश पर बाल गृह में आवासीय बच्चों ने रविवार को चिल्ड्रंस पार्क का आनंद उठाया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सदस्य प्रवीण कुमार ने बताया कि पिछले दिनों डीएम उदयन मिश्रा के द्वारा नवनीत नगर स्थित बाल गृह का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के क्रम में बाल गृह में आवासीय बच्चों ने डीएम से पार्क घुमाने की मांग की थी। जिस पर डीएम उदयन मिश्रा ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि रविवार को दिन के 10:00 बजे सभी बच्चे को घुमाने के लिए चिल्ड्रंस पार्क ले जाने की व्यवस्था करेंगे. डीएम के निर्देश के आलोक में बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक चंदन पाठक ने रविवार को दिन के 10:00 बजे बाल गृह से बस के द्वारा सभी बच्चे को अपनी निगरानी में चिल्ड्रेंस पार्क लाया। चिल्ड्रन पार्क में उन्होंने धुमाने के बाद सभी बच्चे को बस के द्वारा नवनीत नगर बालगृह ले जाया गया। बाल गृह के सभी बच्चों ने चिल्ड्रंस पार्क का लुफ्त उठाया और खुशी का इजहार किया।