ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में सात अगस्त को महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च का किया एलान

पटना: 7 अगस्त को महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च का एलान किया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कांग्रेस और लेफ्ट के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रतिरोध मार्च को सफल बनाने के लिए आज आरजेडी की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं।

महागठबंधन पूरे राज्य में जन सारोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रतिरोध मार्च का आयोजन करेगा। इस मार्च में बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सभी जिलों में महागठबंधन द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। निचली इकाइयों से लेकर प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से और दल के स्तर पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है।

महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी आरजेडी ने बीजेपी को बड़ी चुनौती दे दी है। तेजस्वी यादव ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर दम है तो वह बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाए। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के नेता आते हैं और सिर्फ घोषणा कर के चले जाते हैं लेकिन किसी में भी इतना जीगर नहीं है कि वह अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर सके। बता दें कि महागठबंधन की ओर से बिहार को सूखाग्रस्त घोषित करने, कृषि कार्य के लिए चौबीस घंटे फ्री बिजली उपलब्ध कराने, जीएसटी वापस लेने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, किसानों को पांच लाख तक का लोन माफ करने, अग्निपथ योजना वापस लेकर सेना भर्ती की पुरानी व्यवस्था लागू करने, रिक्त पड़े पदों पर अविलंब भरने और मनरेगा में लूट पर रोक लगाने जैसे कई मुद्दों को लेकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.