ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मोदी सरकार ‘राम’ के नाम पर ‘रावण’ की पूजा करती है… अधीर रंजन चौधरी ने अमित शाह पर किया पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति बताने पर आज  कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी की अभूतपूर्व दर का विरोध कर रही है जिसे वे (भाजपा) बर्दाश्त नहीं कर सकती। अधीर रंजन चौधरी ने आगे भाजपा शासित केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार ‘राम’ के नाम पर ‘रावण’ की पूजा करती रही है। उनके शासन में लोग पीड़ित हैं। कांग्रेसी नेता वर्तमान सरकार को जनविरोधी और कारपोरेट का समर्थक भी बताया।

 बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्यों में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर काले कपड़े पहने विरोध प्रदर्शन किया। और इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में ले लिया था।

वहीं इस पर  कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस ने विरोध के लिए इस दिन को चुना और काले कपड़े पहने क्योंकि वे अपनी तुष्टिकरण की राजनीति को और बढ़ावा देने के लिए एक सूक्ष्म संदेश देना चाहते हैं क्योंकि इसी दिन पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि की नींव रखी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.