ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ के विवादों में बोले अक्षय कुमार- ‘मैं किसी ‘घिनौनी’ फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता’

नई दिल्ली:  आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के विवादों के बीच अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए  अक्षय कुमार ने एक बड़ी बात कह दी। दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ और आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ एक ही दिन यानि की 11 अगस्त को रिलीज हो रही है और ऐसे में दोनों ही एक्टर अपनी अपनी फिल्म को लेकर प्रमोट कर रहे है।

एक तरफ देश में आमिर खान की फिल्म  ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बायकाट किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अक्षय कूमार ने अपनी फिल्म को लेकर एक बड़ी बात कह दी। दरअसल,  अक्षय कुमार ने कहा है कि वे विविध फिल्मों में काम करना चाहते हैं, लेकिन ये फिल्म पारिवारिक होनी चाहिए, जिन्हें हर कोई बिना किसी झिझक के देख सके। कुमार ने कहा कि मैं अलग-अलग तरह की फिल्मों में अपना हाथ आजमाना चाहता हूं। मैं किसी एक तरह की छवि में बंधना नहीं चाहता, लेकिन मैं एक चीज सुनिश्चित करूंगा कि मैं जो फिल्में करूं, वे पारिवारिक मनोरंजन हों। अभिनेता (54) ने कहा कि वह कभी भी ‘‘घिनौनी’’ फिल्मों से नहीं जुड़ना चाहेंगे।

कुमार ने कहा कि मैं किसी ‘घिनौनी’ फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहता। भले ही वह फिल्म साइको-थ्रिलर हो या सामाजिक घटना पर आधारित, उसे पूरा परिवार बिना किसी झिझक के देख सके। मैं इस बात का ख्याल रखता हूं कि फिल्म का संदेश और व्यावसायिक पहलू ऐसा हो जो पारिवारिक दर्शकों का मनोरंजन करे। कुमार की आगामी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ एक पारिवारिक फिल्म है। इससे पहले वह ‘अतरंगी रे’, ‘सूर्यवंशी’, ‘गुड न्यूज’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

अक्षय ने कहा कि ‘रक्षा बंधन’ ‘‘समाज और हमारे परिवारों के लिए’’ एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जो भाई-बहनों के रिश्ते के बारे में है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय कुमार मिठाई की दुकान के मालिक राजू की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी चार बहनों की शादी के लिए संघर्ष करता है। कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.