ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने स्वर्ण, सोनलबेन ने कांस्य जीता पदक 

भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल ‘वर्ग 3-5’ में स्वर्ण जबकि सोनलबेन मनुभाई पटेल कांस्य पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना ने यहां फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी। इससे पहले, चौतीस साल की सोनलबेन ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया। पुरुष एकल ‘वर्ग 3-5’ के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में हालांकि राज अरविंदन अलागर को नाइजीरिया के इसाउ ओगुनकुनले से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को 3-11, 6-11, 9-11 से शिकस्त मिली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.