ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिजली गिरने से 5 गांवों के चार लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 23 भेड़ों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जिले के पांच गावों में हुई इन घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कियारी गांव में 18 वर्षीय श्याम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन के साथ घर जा रही थी। घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया था इसी तरह की घटना में उसी गांव के 30 वर्षीय अनिल यादव की भी मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

अकालतारा क्षेत्र के मधुवा गांव निवासी महेश डोंगरे (56 वर्षीय) की बारिश के बीच खेत में काम करने के दौरान आसमान से बिजली गिरने से मौत हो गई। चोरभट्टी गांव में 50 वर्षीय दिलीप यादव अपने बेटे के सात घर लौट रहे थे, बिजली गिरने से उनकी उसी समय मौत हो गई।  अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह की घटना में चांपा इलाके के सिवनी गांव के विजय राठौर की भी मौत हुई। उन्होंने बताया कि विजय को चांपा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बांद में उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उन्होंने बताया कि पामगढ़ इलाके के सेमरिया गांव में शाम को बिजली गिरने से 23 भेड़ों की मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.