व्यापारी वर्ग में असंतोष, जिला व पुलिस प्रशासन की खिलाफत शुरु
मुरैना: मुरैना के जौरा में पार्षद पति अशोक गर्ग के साथ मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण है। घटना के बाद व्यापारी वर्ग में असंतोष व्याप्त है। व्यापारी वर्ग ने जिला व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें, कि बीते दिन नगर परिषद चुनाव के दौरान पार्षद मिथलेश गर्ग के पति अशोक गर्ग के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। यह मारपीट उपाध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाली पार्षद मिथलेश गर्ग के पति की चुनाव कक्ष में अन्दर जाने को लेकर की गई बहस के दौरान की गई थी। अशोक गर्ग ने इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन के साथ-साथ विधायक पर भी आरोप लगाए हैं। घटना के बाद एकत्रित होकर लोग जौरा थाने पर पहुंचे और वहां मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद लोगों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इस मोर्च में जौरा कस्बे का व्यापारी वर्ग शामिल है।पुलिस से बहस करते अशोक गर्गसरकार की नौकर बनकर काम कर रही पुलिसअशोक गर्ग व अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस व प्रशासन के अफसर भाजपा सरकार के निजी नौकर बनकर काम कर रहे हैं। पुलिस के अफसर नियमों को ताक पर रखकर उन लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं जिनकी तरफ स्थानीय विधायक व भजपा के पदाधिकारी इशारा कर देते हैं। कुल मिलाकर पुलिस भाजपा विधायक व पदाधिकारियों के इशारों पर काम कर रही है।पुलिस व अशोक गर्ग के बीच तीखी बहससरकार के खिलाफ खोला मोर्चाजौरा कस्बे के व्यापारी वर्ग के साथ-साथ सामान्य जनता ने भी मौजूदा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इसमें वह लोग शामिल हैं जो पहले से ही पुलिस व प्रशासन द्वारा परेशान किए जा चुके हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.