ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक युवक गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती

धौलपुर: धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र के हरकंद का पुरा गांव में शनिवार शाम गाय भगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया।धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र के हरकंद का पुरा गांव में शनिवार शाम गाय भगाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। इसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पथराव में घायल हुए महिला और युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी बीधाराम अंबेश ने बताया कि गांव में रहने वाले रामू पंडित ने अर्जुन और विजय सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और पथराव का मामला दर्ज कराया है।रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को गाय भगाने के दौरान विजय सिंह पक्ष का एक युवक बाइक से गाय से टकरा गया, जिसको लेकर विजय सिंह और रामू पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गया। झगड़े के बाद विजय सिंह और अर्जुन पक्ष के लोगों ने रामू पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया। पथराव में महिला वीनेश और उसका भतीजा राहुल घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से एक आरोपी अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मामले में फरार चल रहे बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.