9वें दिन भारत की झोली में आए कुल 14 पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का 9वां दिन भारतीय एथलीट्स के नाम रहा। भारत ने शनिवार को 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 14 पदक जीते। यह अब तक का भारत का सबसे शानदार दिन रहा है। 9वें दिन मेडल का खाता प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल के साथ खोला। इसके बाद भारतीय एथलीट्स नहीं रुके। बॉक्सिंग से लेकर कुश्ती तक हर जगह भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराया। रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन और भाविना पटेल ने भारत की झोली में पीला तमगा डाला, वहीं लॉन बॉल्स में भी भारत को दूसरा मेडल जीतने में सफल रहा। इन 14 पदकों के साथ भारत के कुल मेडल्स की संख्या 40 हो गई है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक 13 गोल्ड, 11 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुका है।
कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भी कुश्ती में भारत के 6 पदक दांव पर थे और पहलवानों ने शत प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए मेडल अपने नाम किए। शनिवार को रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन ने गोल्ड जीता तो पूजा सिहाग, दीपक नेहरा और पूजा गहलोत के खाते में ब्रॉन्ज मेडल आया। वहीं चार मुक्केबाज, महिला क्रिकेट टीम, पुरुष हॉकी टीम और दो टेबल टेनिस युगल जोड़ियों ने फाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.