सीवेरज जाम होने से शहर में जगह-जगह जलभराव, लोगों को हुई परेशानी
धौलपुर: शहर में अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था होने के कारण बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी।धौलपुर में करीब 10 दिन बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार सुबह हुई तेज बारिश से लोगों का गर्मी से राहत मिली है, लेकिन पूरे शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में अस्पताल, पुराना पोस्ट ऑफिस सहित हरदेव नगर की दुकानें जलमग्न हो गई। शहर के बाजारों के अलावा गलियों में भी जलभराव हो जाने से लोगों के घरों के अंदर पानी भर चुका है। सुबह से लगातार हो रही घनघोर बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है।शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया और घरों में भी पानी घुस गया।धौलपुर में करीब 10 दिन पहले बारिश हुई थी, जिसके बाद से लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। रविवार सुबह एक बार फिर जिले भर में जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया। शहर में हो रही बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो वहीं पूरे शहर में जलभराव की वजह से लोगों को भारी परेशानी आ रही है। 10 दिन बाद आई बारिश के चलते धौलपुर शहर के अलावा सैंपऊ, राजाखेड़ा और बाड़ी सहित पूरे जिले में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। सुबह से हो रही बारिश की वजह से पूरा शहर तालाब के रूप में नजर आ रहा है। धौलपुर जिले में अब तक 414 एमएम बारिश हो चुकी है।निचले इलाकों में भी जगह-जगह भरा पानीकहने को तो धौलपुर जिले में सीवरेज सिस्टम बहुत अच्छा है, लेकिन इसके बावजूद जिले भर में जगह-जगह सीवरेज के चौक हो जाने से जलभराव हो गया है। शहर में हुए जलभराव की वजह से जिला अस्पताल, हरदेव नगर, जगन चौराहा, संतर रोड सहित मुख्य बाजार में पानी भर गया। शहर में अंडरग्राउंड बिजली व्यवस्था होने के कारण बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.