चुरहट के बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय ध्वज फहराने का दिया संदेश
सीधी: चुरहट में रविवार सुबह तिरंगा यात्रा संचालित निकाली गई। एसडीएम एसपी मिश्रा तथा एसडीओपी विवेक गौतम की अगुआई में निकाली यात्रा में तहसील व थाने का स्टाफ मौजूद रहा। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारी व स्कूल के विद्यार्थी भी माैजूद थे। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से निकली। बाजार में जितने भी यात्रा को देखा वह देशभक्ति के नारे लगाते हुए उसके साथ चल दिया।यात्रा के दौरान एसडीएम वाह एसडीओपी ने लोगों से अपील की है कि इस बार हर घर तिरंगा को अभियान के रूप में दिया गया है। सभी अपने नजदीक की दुकान, नगर पंचायत व डाकघर से तिरंगा खरीदें। अपने घरों में जरूर लगाएं। इस बार का स्वतंत्रता दिवस काफी अहम होने वाला है। इसमें सभी लोगों की भागीदारी होगी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.