ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली में सुनील जैन पर FIR; भाई सागर से BJP विधायक, पत्नी कांग्रेस महापौर कैंडिडेट रहीं

सागर: सागर के पूर्व विधायक सुनील जैन की कार से दिल्ली में हुई दुर्घटना।दिल्ली में शनिवार देर रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर बेकाबू BMW कार ने दो कार को टक्कर मार दी। BMW कार देवरी (सागर) के पूर्व विधायक सुनील जैन ड्राइव कर रहे थे। सुनील जैन की पत्नी निधि जैन सागर से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी रह चुकी हैं। बड़े भाई शैलेंद्र जैन सागर शहर से BJP विधायक हैं। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सुनील जैन बेटी के घर दिल्ली गए थे।दिल्ली पुलिस के मुताबिक, BMW ने आगे जा रही WagonR कार को पीछे से टक्कर मारी। WagonR का ड्राइवर कार से नियंत्रण खो बैठा और उसने आगे जा रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इधर, BMW ने WagonR को टक्कर मारने के बाद एक और Kia Seltos कार में टक्कर मारी। Kia Seltos भी आगे जा रही दूसरी कार से जा भिड़ी। घटना में तीन लोग घायल हो गए।BMW ने पहले WagonR कार को टक्कर मारी, जो आगे स्कूटी से टकरा गई।कार में बेटी और ड्राइवर भी थे साथदिल्ली पुलिस के DCP (नॉर्थ) सागर सिंह कलसी ने बताया कि घटना शनिवार रात 10.45 बजे हुई। WagonR कार के चालक और स्कूटी सवारों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें मामूली खरोंच आई और उन्हें तुरंत छुट्टी दे दी गई। कोतवाली पुलिस स्टेशन में रैश ड्राइविंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुनील जैन गाड़ी चला रहे थे। विवेक विहार में रहने वाली उनकी बेटी उनके साथ थी। ड्राइवर पीछे की सीट पर बैठा था, क्योंकि उसे रास्ता नहीं पता था। किसी भी घायल ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।BMW ने WagonR के बाद आगे जा रही Kia Seltos कार में टक्कर मारी।दिल्ली पुलिस के मुताबिक, BMW पूर्व विधायक सुनील जैन चला रहे थे।पत्नी लड़ चुकी हैं सागर महापौर का चुनावसुनील जैन की पत्नी निधी जैन सागर निकाय चुनाव में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी थीं। उन्हें भाजपा की संगीता तिवारी ने हराया। निधि जैन वर्तमान में सागर से भाजपा विधायक शैलेंद्र जैन की भाभी हैं। कांग्रेस ने रिश्तेदार को ही टिकट देकर खलबली मचा दी थी।निकाय चुनाव में प्रचार के दौरान पत्नी निधि जैन के साथ पूर्व विधायक सुनील जैन।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.