ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चीनी हैकर्स की बदमाशी ताइवान पर किया साइबर हमला

नई दिल्ली । चीन की सरकार की ताइवान पर दादागीरी के बाद अब वहां के हाकर्स भी बदमाशी पर उतर आए हैं। चीन में चल रही तनातनी अब रियल वर्ल्ड से साइबर वर्ल्ड में प्रवेश कर चुकी है। रूस यूक्रेन युद्ध की तरह ही यहां भी साइबर अटैक और हैकिंग के मामले धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं। चीनी हैकर्स ने ताइवान की सरकारी वेबसाइट्स को हैक कर लिया। हैकर्स ने एक दो नहीं बल्कि ताइवान की कई सरकारी वेबसाइट्स को टार्गेट किया है। इसकी जानकारी ताइवान न्यूज ने दी है। इन वेबसाइट्स पर चीनी झंडा नजर आ रहा है। साइबर वर्ल्ड की तरह ही चीन ने ताइवान की वास्तविक दुनिया में भी घेराबंदी कर रखी है।
अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे की वजह से चीन भड़का हुआ है और लगातार ताइवान को डराने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए चीन में ताइवान के आसपास फायर ड्रिल शुरू कर दी है। ताइवान सरकार की एक वेबसाइट पर तो लगभग 10 घंटे तक चीनी झंडे की तस्वीर लगी रही। शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक ताइवान की सरकारी वेबसाइट पर चीन का झंडा दिखता रहा। चीन हर तरफ से ताइवान की घेराबंदी करने में जुट गया है। जहां साइबर वर्ल्ड में हैकर्स ताइवान को टार्गेट कर रहे हैं। वहीं रियल वर्ल्ड में चीन ने फायर ड्रिल शुरू कर दी है। व्यापार क्षेत्र में भी ताइवान को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
ताइवान से चीन आने वाले शिपमेंट्स को रिव्यू और कस्टम जांच के नाम पर रोका जा रहा है। दिग्गज अमेरिकी कंपनी ऐपल ने इस संबंध में अपने सप्लायर्स को चेताया है। गुरुवार को मेड इन ताइवान का लेबल लगे होने की वजह से ऐपल के सप्लायर पेगा टर्न का शिपमेंट रिव्यू के लिए भेज दिया गया। हालांकि, इस बारे में ऐपल ने कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है।सूत्रों की हवाले से आ रही खबरों की मानें तो किसी इंपोर्टेड डिक्लेरेशन फॉर्म, डॉक्यूमेंट या कार्टन पर ‘मेड इन ताइवान’ का लेबल होने पर शिपमेंट को कस्टम जांच का सामना करना पड़ रहा है।यहां तक की नियमों के उल्लंघन पर 4000 युआन (लगभग 47 हजार रुपये) का जुर्माना लग रहा है। इसके अलावा शिपमेंट रिजेक्ट भी हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.