ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राव अध्यक्ष और माहेश्वरी सचिव बने, इंस्टॉलेशन ऑफिसर ने दिलाई शपथ

जालोर: जालोर के श्री हनुमान मंदिर परिसर गोलासन में रोटरी क्लब ऑफ सांचौर की साल 2022-23 के लिए कार्यकारिणी गठन के साथ ही इंस्टालेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जालोर के श्री हनुमान मंदिर परिसर गोलासन में रोटरी क्लब ऑफ सांचौर की साल 2022-23 के लिए कार्यकारिणी गठन के साथ ही इंस्टालेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महेन्द्र सिंह राव को अध्यक्ष और नखतमल एन माहेश्वरी को सचिव का दायित्व सौंपा गया।क्लब के वर्तमान अध्यक्ष महावीर सिंह दांतिया ने बताया कि इस दौरान मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. प्रवीण पंड्या ने समाजसेवा, परोपकार और जीवन का शाश्वत सत्य विषय पर उद्बोधन दिया। इंस्टॉलेशन ऑफिसर मेहुल राठोड़ (डीजीई) ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और रोटरी फाऊंडेशन पर विवेचन प्रदान की। इंट्रोडक्शन ऑफिसर और जोन 16-18 के रीजनल कॉर्डिनेटर मोहन पाराशर ने रोटरी इंटरनेशनल संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।इस मौके पर बह्मभट्ट, कानाराम परमार, पवन ओझा, बावरला सरपंच रायसिंग चौधरी, विमल धारीवाल, भगराज (पिंटू)देवासी, सीए बजरंग वैष्णव, डॉ. लक्ष्मण पुरोहित, वींजाराम डूडी, अशोक राठी, नन्दकिशोर दवे, संजय बोथरा, महावीर सिंघवी, सोहनलाल जाणी, हनीष गीगल, ओमप्रकाश डारा, घमाराम विश्नोई, दिनेश राठी, गंगाराम गोदारा, राजेन्द्र पुरोहित, जालाराम भादू, डॉ. गौरी चौधरी, वर्षा विश्नोई, भावना राठोड़, एडवोकेट प्रकाश पुरोहित, एडवोकेट लादूसिंह समेत स्थानीय क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.