ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आरोपी डॉक्टर को पकड़ने गई पटना पुलिस पर हमला

पटना में दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी डॉक्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पटना के शास्त्री नगर थाना इलाके के नेहरू मार्ग स्थित एक बड़े निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर के खिलाफ एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपी डॉक्टर को पकड़ने शनिवार शाम अस्पताल के पहुंची। जब डॉक्टर अस्पताल से बाहर आया तो पुलिस ने उसे वहीं धर दबोचा। उसे गिरफ्तार करके जब ले जाने लगे तो वहां आरोपी का एक साथी डॉक्टर, बाउंसर और अन्य लोग आ गए। उन्होंने जबरन आरोपी को पुलिस की गाड़ी से उतार दिया। देखते ही देखते भारी हंगामा हो गया। करीब एक दर्जन बाउंसर अस्पताल के गेट पर पहुंचे और दारोगा अनूप कुमार को घेर लिया। फिर दोनों पक्षों में बहस हुई। इस बीच डॉक्टर और बाउंसरों ने मिलकर दारोगा और अन्य पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी अस्पताल में जाकर छिप गया। फिर पुलिस ने डॉक्टर और बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी डॉक्टर बेगूसराय जिले के बलिया का रहने वाला है। कुछ महीने पहले उसकी सगाई दीघा की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। दीघा थानेदार राजकुमार पांडेय के मुताबिक डॉक्टर ने लड़की वालों से 22 लाख रुपये लिए थे। सगाई के बाद वह लड़की को लेकर होटल गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद लड़की के घर पर भी एक बार दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती ने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी। मां ने डॉक्टर के खिलाफ दीघा थाने में केस दर्ज करवाया। आरोप सही पाए जाने के बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.