ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘हर घर तिरंगा’ अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए शहडोल पुलिस ने निकाली बाइक रैली, एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

शहडोल: शहडोल में आजादी के अमृत महोत्सव के तारतम्य में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त के बीच मनाया जा रहा है। इस तारतम्य में पुलिस ने नगर वासियों को इस अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से शहर के मुख्य मार्गों में बाइक रैली निकाली गई।जयस्तंभ चौक से इस रैली का शुभारंभ हुआ, जहां एडिशनल एसपी मुकेश वैश्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। तत्पश्चात रैली गांधी चौक होते हुए बुढ़ार चौक से बस स्टैंड व बाईपास रीवा से होकर वापस जयस्तंभ चौक पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ।रैली की अगुवाई मुख्यालय के कोतवाली थाना प्रभारी संजय जयसवाल, सोहागपुर थाना प्रभारी अनिल पटेल व यातायात प्रभारी सूबेदार प्रियंका शर्मा ने किया। जिसमें सूबेदार, एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक व आरक्षक कैडर के लगभग एक सैकड़ा से अधिक पुलिस जवान शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.