ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली, बैगा समाज के लोगों से रूबरू होकर कपडे़ व खेल सामग्री बांटी

मंडला: मंडला एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना मोतीनाला क्षेत्र में स्थित नक्सल प्रभावित गांवों का भ्रमण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मोतीनाला थाने से रैली का आरंभ कर बांदरवाडी, मोतीनाला, भाईबहन नाला, मुरकुटा भीमडोंगरी आदि जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों का पहुंचे। इस दौरान कई आयोजन भी किए गए।एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा बैगा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में पहुंचकर उनके साथ कुछ वक्त बिताया एवं उनका हालचाल जाना। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के विषय में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने लोगों को कपड़े सहित आवश्यक चीजों का वितरण किया। एसपी ने बच्चों और महिलाओं से चर्चा कर उन्हें तिरंगे का वितरण किया।खेल सामग्री वितरणग्राम बांगरवाड़ी में युवाओं को खेल व खेल के प्रति रुचि पैदा करने के लिए वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों की सामग्री बांटी। एसपी यशपाल सिंह राजपूत द्वारा इस संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान आमजनों को हर घर तिरंगा अभियान का संदेश देते हुए 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घरों में तिरंगा लहराने की बात कही। उन्होंने आजादी के 75वें वर्ष को हर्षोल्लास से मनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीओपी बिछिया खुमान सिंह धुर्व, थाना प्रभारी मोतीनाला अमृत सिंह तिग्गा, निरीक्षक अंशुमन चौहान, उपनिरीक्षक उपेंद्र तथा थाने का पुलिस बल उपस्थित रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.