ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा

रायपुर । छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित कबीरधाम की चार वर्षीय एक बच्ची की रविवार को मौत हो गई। बच्ची निमोनिया और फेफड़े की बीमारी से भी पीड़ित थी। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बच्ची की मौत के पीछे स्वाइन फ्लू नहीं अपितु फेफड़े की बीमारी है। इधर स्वाइन फ्लू पीड़ित बालोद के तीन वर्ष के एक अन्य बच्चे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रदेश में 11 स्वाइन फ्लू रोगियों का इलाज चल रहा है।

बता दें कि राज्य में पिछले एक माह के भीतर स्वाईन फ्लू के 28 केस आ चुके हैं। वहीं, 100 से अधिक संदेह वाली रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है। फिलहाल इनकी रिपोर्ट नहीं आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रायपुर, जगदलपुर और बिलासपुर मेडिकल कालेज व एम्स में स्वाइन फ्लू के सैंपल जांचे जा रहे हैं। रायपुर मेडिकल कालेज में किट ना होने के कारण जांच नहीं हो रही है। ऐसे में जांच के लिए आने वाले रोगियों को लौटा दिया रहा है। जबकि विभागाध्यक्ष को ही टेस्ट से जुड़ी जानकारी नहीं है।

चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार के साथ खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिर दर्द, बदन दर्द, थकावट, उल्टी, दस्त, छाती में दर्द, रक्तचाप में गिरावट, खून के साथ बलगम आना व नाखूनों का नीला पड़ना स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.