ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तेल भंडारण केंद्र पर बिजली गिरी, आग लगने हुआ विस्फोट 121 लोग घायल एक ही मौत

हवाना । क्यूबा के मतंजस शहर में तेल भंडारण केंद्र पर बिजली गिरने के बाद लगी आग से चार विस्फोट हुए, जिसमें 121 लोग घायल हो गए, जबकि 17 दमकलकर्मी लापता हैं। क्यूबा के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से एक व्यक्ति का शव भी मिला है। वहीं दमकलकर्मी और अन्य अधिकारी मतंजस तेल भंडारण में आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि करीब 800 लोगों को डबरोक इलाके से सुरक्षित निकाला गया है। सरकार ने तेल क्षेत्र में अनुभव रखने वाले ”मित्र देशों” के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों से मदद मांगी थी। उप-विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने कहा कि बाइडन सरकार ने आग बुझाने के लिए तकनीकी मदद की पेशकश की थी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, उचित समन्वय से जुड़ा प्रस्ताव विशेषज्ञों के हाथ में है। कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने मैक्सिको, वेनेजुएला, रूस, निकारागुआ, अर्जेंटीना और चिली को उनकी मदद की पेशकश के लिए धन्यवाद दिया। मैक्सिको से मदद के लिए एक विमान शनिवार रात हवाना पहुंचा। एक तेल टैंक पर बिजली गिरने के बाद भंडारण केंद्र में आग लगी और अन्य टैंक तक फैल गई। सेना के हेलीकॉप्टरों ने आग बुझाने के लिए जैसे ही पानी का छिड़काव किया, काले धुएं का घना गुबार उठा और सौ किलोमीटर के दायरे में फैल गया। इस घटना में 121 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.