ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

होटल में बुलाकर दिया  एमडी ड्रग, दुष्कर्म के बाद हुई मौत पांच साल से रिलेशनशिप में थे

जोधपुर: जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में युवती की संदिग्ध मौत मामले में उसके फुफेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवती को एमडीड्रग की ओवरडोज दी गई और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व अमृता दुहन ने बताया कि महात्मागांधी अस्पताल में शनिवार को संदिग्ध अवस्था में युवती की मौत की सूचना थी। इस पर एफआईआर दर्ज कर जांच की तो पता चला की युवती के रिश्तेदार 32 वर्षीय समीर खान ने जन्मदिन मनाने के नाम पर युवती को होटल पर बुलाया और एम डी ड्रग व गांजा दिया और उसके साथ दुष्कर्म का अंजाम दिया गया। युवती की हालत बिगड़ने पर उसकी छोटी बहन को फोन कर उसने बुलाया और खुद वहां से फरार हो गया। आरोपी समीर जयपुर के लिए रवाना हो गया था पुलिस ने जीआरपी की मदद से उसे मकराना से गिरफ्तार किया गया।5 साल से रिलेशनशिप में थे दोनोयुवती आरोपी समीर के साथ पिछले पांच वर्ष से रिलेशनशिप में थे। जयपुर निवासी समीर अक्सर होटल में रुकता था और दोनों छुप कर मिलते थे। किसी कारण से उसके घर वालों ने दोनों की शादी से मना कर दिया था। ऐसे में अक्सर दोनों मिलते थे। शनिवार को भी दोनों होटल में मिले थे। समीर ने शुक्रवार को स्टेशन के पास होटल में रुम ले रखा था। शनिवार को सुबह मृतका घर से काम के बहाने से निकली। उसकी बहन के पास शाम को आरोपी का फोन आया उसने तबियत खराब होने की जानकारी दी। इस पर बहन वहां पहुंची और टेक्सी में अपनी बहन को लेकर पावटा अस्पताल पहुंची वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिर वह निजी होस्पिटल और वहां से महात्मागांधी अस्पताल पहुंचे वहां भी उसे मृत घोषित किया। इस पर परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवाया गया।बहन करती रही गुमराहहोटल से युवती और उसकी बहन को रवाना करने के बाद युवक तुरंत नजदीक रेलवे स्टेशन गया और वहां से शाम साढ़े सात बजे की विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से जयपुर के लिए रवाना हो गया। लेकिन इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब होटल पहुंची तो थानाधिकारी ने होटल के सीसीटीवी फुटेज में युवक को देखकर परिजनों से बात की तो सामने आया कि वह रिश्तेदार है। जबकि इससे पहले मृतक युवती की बहन पुलिस को आरोपी के बारे में गुमराह करती रही। इसके बाद पुलिस की तकनीकी टीमों ने पड़ताल शुरू की। पड़ताल में पता चला कि वह ट्रेन से निकल गया। पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से युवक की तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि वह रिजर्व कोच से यात्रा कर रहा है, उसकी लोकेशन के आधार पर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने मकराना स्टेशन पर रिजर्व कोच की 16 नंबर सीट से रात करीब 12:00 बजे उसे दस्तयाब कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसे जोधपुर लेकर आई।हालांकि युवती की मौत के पीछे कारण पोस्टमार्टम के बाद भी डॉक्टर यह स्पष्ट नहीं कर पाए । युवती के साथ दुष्कर्म हुआ इसकी पुष्टि हुई है, लेकिन क्या यह मौत का कारण हो सकता है यह स्पष्ट नहीं कर पाए. जबकि मृतक युवती के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हुई थी और उसके कपड़े भी खून से सने थे। शरीर में प्राइवेट पार्ट के अलावा अन्य कोई इंजरी नहीं पाई गई। इसके अलावा नशा करने की भी पुष्टि हुई, लेकिन स्पष्ट कारण नजर नहीं आया. इसके चलते पोस्टमार्टम के दौरान ही दो विशेषज्ञ डॉक्टर्स को और बुलाया गया, जिन्होंने एफएसएल और हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के बाद कारण जारी करने का पुलिस को बताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.