भोपाल से सलकनपुर जा रही यात्रियों की जीप पलटी, 8 लोग घायल; बच्ची गंभीर
भोपाल: भोपाल से सलकनपुर दर्शन करने गए यात्रियों की जीप पलट गई। हादसा रविवार रात करीब 10 बजे सीहोर जिले की भैरव घाटी के पास हुआ। हादसे में 8 लोग घायल हो गए। इसमें 14 साल की बच्ची की हालत गंभीर है।भोपाल के रहने वाले राजपूत परिवार के लोग दर्शन करने के लिए सलकनपुर गए थे। यहां से लौटते वक्त जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।ये लोग हुए घायल- राजेश राजपूत – कुमकुम राजपूत – नंदिनी राजपूत – उमा सोनी पत्नी मनोज – राजेश राजपूत – अनीता राजपूतहादसे में बच्ची की हालत गंभीर है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.