ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बच्चा वार्ड मे हुआ शार्ट सर्किट,बड़ा हादसा टला

जबलपुर: बीते दिनों दमोह नाका स्थित एक निजी अस्पताल में लगी भीषण आग मे 8 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से राज्य सरकार और जिला प्रशासन लगातार अब अस्पतालों पर नजर बनाए हुए हैं। इसी दौरान आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बच्चा वार्ड के केबल में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। सूचना मिलते ही प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देश पर संभाग कमिश्नर सहित कलेक्टर और एस.पी भी मौके पर पहुंच गए।जानकारी के मुताबिक नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में दोपहर को शॉर्ट सर्किट हुआ।जिसके चलते वार्ड में धुआं फैल गया और लाइट चली गई।घटना के बाद वार्ड में मौजूद परिजन अपने बच्चों को लेकर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मौके पर पहुंचा।अच्छी बात यह है कि इस घटना मे किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले भी बच्चा वार्ड के बाहर ए.सी में आग लग गई थी।प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज पहुँचे कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी ने बताया कि बीते दिनों निजी अस्पताल में हुई घटना के बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मूड में है। चाहे सरकारी हो या फिर निजी अस्पताल सभी जगह पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आज भी मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी जिस पर कि तुरंत ही काबू पा लिया गया है।आग लगने की सूचना पर जबलपुर संभाग कमिश्नर वी चंद्रशेखर भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज पहुँचे। घटना को लेकर उन्होंने बताया की सिर्फ शार्ट सर्किट हुआ था। जिसके कारण बिजली चली गई है। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी जिसके बाद बिजली विभाग को जानकारी दी गई थी। बिजली विभाग के द्वारा अभी मेडिकल कॉलेज की वायरिंग चेक करवाई जा रही है।जिसमें की खामियां आने पर उसे बदलवाने का काम भी किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.