बच्चों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसीवां इलाके में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने ही 2 बच्चों की हत्या कर दी और खुद भी कीटनाशक पीकर मौत को गले लगा लिया। घर से बदबू आने पर इस घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तब 3 लोगों की लाश पड़ी थी। घटना करीब 3 से 4 दिन पहले हो सकती है। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद से पति डिप्रेशन में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।धरसीवां पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक घटना देवरी गांव की है। रामेश्वर साहू , उसकी बेटी रागिनी और बेटे अमित की लाश मिली है। ऐसी आशंका है कि पिता ने ही दोनों बच्चों को मारा और फिर खुद आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला है कि उसकी पत्नी साथ नहीं रहती। रामेश्वर साहू सिलतरा के किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। पत्नी के भाग जाने के बाद से वह परेशान था। 3 दिनों से किसी को बाहर नहीं देखा गया। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को गड़बड़ी का शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.