ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भूपेश बोले- अहंकार में डूबी है केंद्र,NDA का जाने का दिन आ गया है

बिलासपुर: मुख्यमंत्री ने कहा केंद्र सरकार विरोधियों को दबाने का काम कर रही है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार अहंकार में डूबी हुई है। जितनी एजेंसी है उसका दुरुपयोग कर रही है। अपने विरोधियों को दबाने और प्रताड़ित करने के लिए इस तरह से हथकंडे अपना रही है। लेकिन, कांग्रेस न कभी डरी है और न ही झुकी है। उन्होंने कहा कि NDA में गड़बड़ी तो चल ही रही है। पहले महाराष्ट्र और अब बिहार में हुआ है। NDA के अब जाने का दिन आ गया है।विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के बाद बिलासपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए CM बघेल ने कहा कि BJP में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करना उनका अपना काम है। किसे अध्यक्ष बनाना है और नहीं बनाना। यह उनका निर्णय है। नए अध्यक्ष अरुण साव को CM ने बधाई देते हुए कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को हटाना उचित नहीं था। यह निर्णय बाद में लेना था।आदिवासी सम्मेलन में मुख्यमंत्री बघेल ने आराध्य देव की पूजा-अर्चना भी की।आदिवासियों के हितों और अधिकारों के लिए कांग्रेस है सचेतमुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के हित के लिए काम किया है। चाहे वह वन अधिकार अधिनियम हो, पेसा कानून हो, वनोपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात हो या उनके संस्कृति और संरक्षण की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार इस पर लगातार कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप काम कर रही है।CM ने तीन बैगा आदिवासियों को सौंपा नियुक्ति पत्रविश्व आदिवासी सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से संतोषी बैगा, शिवरतन बैगा व सुरेखा बैगा को सहायक शिक्षक की नियुक्ति पत्र सौंपा है। सम्मेलन में उपस्थित आदिवासी नेताओं व प्रमुखों के बीच इस बात की चर्चा हो रही थी कि सीएम ने जो वादा किया था उसे विश्व आदिवासी दिवस के दिन ही पूरा करके दिखाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.