ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लूटपाट में सफल नहीं हुए तो मकान पर फेंके पत्थर पिता व बेटे का फोड़ा सिर, भूतपूर्व सैनिक को पीटा

बिलासपुर: बहतराई मेन रोड निवासी सुभाष सिंह स्व. शिवनारायण सिंह (50) की घर के पास ही उनका किराने की दुकान है। उनकी मां मां लालपति देवी (80) पास के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। दुकानदार अपने भाई भूतपूर्व सैनिक जयनाथ प्रसाद के साथ उन्हें देखने रात को अस्पताल गए थे। यहां से दोनों घर लौट रहे थे। 10.30 बजे दोनों नाग नागिन तालाब के पास पहुंचे थे।यहां पर कुछ लोग अंधेरे में बैठे थे। इन्हीं में से एक ने आवाज दी। वह पास आया और फोन करने का बहाना कर मोबाइल मांगा। दुकानदार के मना करने पर पैसे की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर दो युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। इनमें से एक ने दुकानदार के सिर पर पत्थर से वार किया। इससे वे सिर फूट गया और वे गिरकर बेहोश हो गए।भूतपूर्व सैनिक से भी उन्होंने मारपीट की पर उन्होंने लुटेरों को पकड़ने की पकड़ने की कोशिश की। उन्होंने दौड़ाया तो सभी भाग निकले। इस बीच दुकानदार को होश आया तो अपने बेटे जतिन (21) को फोन किया। जतिन मौके पर गया। इस बीच युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी फोन कर बुला लिया था। उन्होंने जतिन के साथ बेल्ट से मारपीट की और उसका भी सिर फोड़ दिया। भूतपूर्व सैनिक, दुकानदार व उनके बेटे वहां से भागकर घर भूकंप वेधशाला तक आए और घर आ गए। इस बीच 15 युवक उनके घर तक पहुंच गए।घर पर होता रहा पथराव, आधे घंटे बाद पहुंची पुलिसघटना के बाद दुकानदार के घर आधे घंटे तक आरोपियों ने पथराव किया। इस बीच घरवाले पुलिस को फाेन करते रहे। 108 और 112 को भी कॉल किया पर कोई नहीं पहुंचा, जबकि घर से थाने की दूरी केवल एक किलोमीटर ही है। पुलिस को आने में आधा घंटा लग गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.