ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चार अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने पर लगाई रोक, 10 दिन के अंदर कमियों को दूर करने के निर्देश

कटनी: फायर सेफ्टी को लेकर की जा रही जांच में जिले में संचालित अस्पतालों में काफी कमियों का खुलासा हुआ है। जांच टीम को चार अस्पताल तो ऐसे संचालित मिले हैं, जिसमें गंभीर लापरवाही उजागर हुई।मरीजों की सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने इन चारों अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी है। जबकि 22 निजी अस्पतालों को भी मानकों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया है।जांच में आई रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने विजय मेमोरियल हॉस्पिटल बस स्टैंड, रंजन हॉस्पिटल नई बस्ती, नवजीवन हॉस्पिटल रबर फैक्ट्री रोड, रूपा लालवानी हॉस्पिटल नई बस्ती में मरीजों को भर्ती करने पर रोक लगा दी है। साथ ही अस्पताल संचालकों को 10 दिन के अंदर कमियों को दूर करने कहा गया है।नोटिस में कहा गया है कि समय सीमा में सुधार नहीं होने पर मप्र उपचर्याग्रह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापना नियम 1973 व नियम 1997 के प्रावधानों के तहत नर्सिंग होम का पंजीयन निरस्त करते हुए अस्पताल सील कर दिए जाएंगे।अस्पतालों की जांच के दौरान कुछ अस्पतालों में फायर एनओसी नहीं मिली, कुछ अस्पतालों में रख-रखाव सही नहीं पाया गया। फायर अलार्म, आपदा प्रबंधन कमेटी नहीं भी बनी है। इसके अलावा क्विक रिस्पॉस टीम, रैंप भी नहीं हैं।जांच के दौरान निकासी व प्रवेश द्वार भी अलग-अलग नहीं मिले हैं। इसके अलावा मानकों के आधार पर अन्य कमियां भी जांच के दौरान मिली है। बतादें कि जांच के बाद 26 निजी अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.