ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्ली से किया था नाबालिग को अगवा, CCTV फुटेज से आरोपियों की हुई थी पहचान

ग्वालियर: ग्वालियर में दिल्ली से 12 वर्षीय छात्रा को अगवा कर लाए दो आरोपियों को गोला का मंदिर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आरोपी दो दिन पहले ही छात्रा को अगवा कर लाए थे। पकड़े गए आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं अगवा किशोरी व आरोपियों को लेकर दिल्ली पुलिस रवाना हो गई है।यह है पूरा मामलाएएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिल्ली के पटेल नगर से 12 साल की छात्रा का अपहरण हुआ है। उसको अगवा कर लाने वाले गोला का मंदिर इलाके में नाबालिग के साथ छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी दामोदर गुप्ता व गोला का मंदिर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक बृजमोहन शर्मा के नेतृत्व में दो टीमें बनाईं और किशोरी तथा आरोपियों की तलाश शुरू की तो पुलिस और क्राइम ब्रांच ने बालिका बरामद की। बालिका से पूछताछ कर उसे अगवा कर लाने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस को सूचना दी।दिल्ली पुलिस लेकर हुई रवानानाबालिग के बरामद होने और आरोपियों के पकड़े जाने का पता चलते ही दिल्ली पुलिस ग्वालियर आई और बालिका को दस्तयाब कर आरोपियों को हिरासत में लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। अब आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस करेगी।CCTV से लगा सुरागबालिका की तलाश में पुलिस ने CCTV कैमरे खंगाले तो बालिका को ले जाते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए। CCTV फुटेज से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनके घर दबिश देकर उन्हें दबोच लिया है।पुलिस का कहनापुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि उनके फोन पर दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने सूचना दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात लोग अगवा करके ले गए हैं, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली के पटेल नगर थाने में दर्ज है। जिस पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली से बालिका को अगवा कर लाने वाले दोनों बदमाशों को क्राइम ब्रांच व गोला का मंदिर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंपा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.