ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रमा देवी बंशीलाल गुर्जर और नम्रता प्रितेश चावला के नाम पर चल रहा मंथन

मंदसौर: मंदसौर नगर पालिका को कल बुधवार को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल जाएगा। नगर पालिका के 40 वार्डों में भाजपा 29, कांग्रेस 8 और निर्दलीय 3 है। पूर्ण बहुमत के बाद अब भाजपा में कलह छिड़ी है और यह कलह अध्यक्ष बनने तक ही सीमित नहीं रहने वाली इसका असर 2023 के चुनाव में भी देखने को मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कई दावेदार कोशिश में लगे है।इनमें सबसे आगे रमा देवी बंशीलाल गुर्जर और नम्रता प्रितेश चावला के नाम है। हालांकि भारती धीरज पाटीदार, दीपमाला रामेश्वर मकवाना जैसे कई नाम नपा अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है लेकिन जिले की जनपद से लेकर जिला पंचायत और नगर परिषदों तक में जो पार्टी और संगठन की खिचड़ी पकी है। वह सबके सामने है, जो पद की दौड़ से बाहर हो गए उन कार्यकर्ताओं का दर्द सोशल मीडिया पर आज भी छलक रहा है।वंशवाद के पेंच में फंसी भाजपाजिले में भाजपा के ही कार्यकर्ता अब दबी जुबान में कह रहे है कि भाजपा भी अब वंशवाद की राजनीति में फंस गई है। नगर पालिका के लिए रमा देवी बंशीलाल गुर्जर और नम्रता प्रितेश चावला का नाम आगे है। नम्रता चावला पूर्व गृहमंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश चावला की बहु है। कैलाश चावला, सुंदरलाल पटवा, उमा भारती और बाबुलाल गौर की सरकार में तगड़े विभागों में मंत्री रहे है। वहीं, पति प्रितेश चावला वर्तमान में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष है।नम्रता प्रितेश चावलाउधर, रमादेवी बंशीलाल गुर्जर मंदसौर कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष रह चुकी है। इसके साथ ही जनपद में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रह चुकी है। पति बंशीलाल गुर्जर भी कृषि मंडी में चार बार के अध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में वे भाजपा किसान मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। दोनों दावेदार लंबे समय से राजनीति से जुड़े है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.