जिस भगवान को रोज जल चढाती थी भतीजी ,उसकी मौत के लिए भगवान को जिम्मेदार मान उखाड़ा था शिवलिंग
उज्जैन। भाटपचलाना में शिवलिंग उखाड़ ने के बाद फैले तनाव में फ़िल्मी कहानी सामने आई है। मामले में आरोपी योग गुरु निकला। उसने अपनी भतीजी की आत्महत्या की वजह भगवान को मानते हुए घटना को अंजाम दिया था । उसने पुलिस को बताया की भतीजी रोज शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाती थी। इसके बाद भी उसकी समय से पहले मौत हो गई। इस बात से दुखी होकर शिवलिंग उखाड़ दिया था। सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया है।8 अगस्त की रात भाटपचलाना व रुनिजा के बीच स्थित करीब 100 साल पुराने नवग्रह मंदिर में अज्ञात व्यक्ति शिवलिंग उखाड़ कर अपने साथ ले गया था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फेल गया था। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की मांग करते हुए चक्काजाम कर रोड पर बैठ गए थे। सात दिन की मोहलत देते हुए ग्रामीणों ने जाम खोला था।फ़िल्मी कहानीघटना में पुलिस ने खोजबीन कर गांव के ही योगा टीचर अर्जून सोलंकी (35) को पकड़ा। उसने घटना के पीछे फ़िल्मी कहानी बताई। आरोपी ने कबूला कि भतीजी मेघा रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाती थी। बावजूद उसने 8 अगस्त को आत्महत्या कर ली और भगवान ने उसे नहीं बचाया इसलिए उसने शिवलिंग उखाड़ फैंका। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को जेल भेज दिया।पुलिस ने 48 घंटे में खोला राजघटना के बाद शक था कि किसी उत्पाती ने तनाव फैलाने के लिए शिवलिंग फैंका है। माहौल को देखते हुए पुलिस ने सुक्ष्मता से जांच करते हुए मंदिर से कुछ ही दूर स्थित मस्जिद पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए तो सच सामने आ गया। घटना का 48 घंटे में खुलासा करने पर ग्रामिणों ने टीआई संजय वर्मा व उनकी टीम का साफा पहनाकर स्वागत किया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.