ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

स्वतंत्रता दिवस समारोह, लाल परेड मैदान पर पहली बार लोगों के लिए लगाया वॉटर प्रूफ टेंट

भोपाल: मोतीलाल नेहरू स्टेडियमआज तैयारियां हो जाएंगी पूरी, कल फुल ड्रेस रिहर्सलआयोजन खत्म होने के आधा घंटे के भीतर चकाचक हो जाएगा मैदानस्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल परेड मैदान पर पहली बार लोगों के लिए वॉटर प्रूफ टेंट लगाया गया है। बारिश की संभावना के बीच इस बार आम लोगों की भीड़ उमड़ने की भी उम्मीद है, इसलिए प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। पूरे मैदान में अलग-अलग टुकड़ों में 800×800 वर्ग फीट एरिया में यह टेंट लगाए गए हैं। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के 25 से ज्यादा लोगों की टीम मैदान में गड्ढों को भरने का काम कर रही है।बारिश की हर बौछार के बाद यहां बार-बार डस्ट डाली जा रही है, ताकि परेड के दौरान जवानों को दिक्कत ना हो। इसके अलावा रंगाई पुताई और मेंटेनेंस के छोटे बड़े काम भी चल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से पहले मैदान को पूरी तरह साफ करने के लिए 25 लोगों की टीम लगाई गई है। उन्हें दो गाड़ियां दी गई हैं। पूरे मैदान में झाड़ू लगाने के साथ ही कचरा यहां-वहां ना पड़ा रहे, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है।आयोजन खत्म होने के आधा घंटे के भीतर चकाचक हो जाएगा मैदाननगर निगम के एएचओ योगेश दुबे ने कहा कि आयोजन के ठीक बाद भीड़ द्वारा छोड़े जाने वाले कचरे को भी तुरंत उठा दिया जाएगा और आधे घंटे के भीतर मैदान फिर चकाचक हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से स्वतंत्रता दिवस का आयोजन केवल औपचारिक रूप किया जा रहा था। 2 साल बाद पुरानी रौनक लौटी है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर होने वाले इस आयोजन में आम लोगों की भागीदारी ज्यादा होने की संभावना है। प्रभारी संभागायुक्त माल सिंह ने शुक्रवार 12 अगस्त तक सारी तैयारियां पूरी कर लेने को कहा है ताकि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल की जा सके।लोकतंत्र सेनानियों को न्यौताआयोजन में प्रशासन हर साल स्वतंत्रता सेनानियों व लोकतंत्र सेनानियों को आमंत्रित करता है। प्रशासन के पास उपलब्ध सूची के अनुसार अब भोपाल में कोई भी स्वतंत्रता सेनानी जीवित नहीं है, इसलिए भोपाल में रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों यानी जिन लोगों ने आपातकाल के विरूद्ध संघर्ष किया था, उन्हें भी आमंत्रित किया है। सभी लोकतंत्र सेनानियों को घर से लाने और ले जाने की व्यवस्था भी की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.