पीडब्ल्यूडी से छत का मेंटेनेंस छीना, मुश्किल में मरीज; अब स्वास्थ्य विभाग की इंजीनियरिंग सेल करेगी मरम्मत
उज्जैन: पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अनिलसिंह तोमर का कहना है कि अब अस्पताल की बिल्डिंग के मेंटेनेंस का काम पीडब्ल्यूडी के पास में नहीं रहास्वास्थ्य विभाग की इंजीनियरिंग सेल ही अस्पताल बिल्डिंग का मेंटेनेंस करेगीजिला अस्पताल में संचालित 10 बेड के आईसीयू में 3 दिन से हो रही बारिश में पानी टपकने लगा है। ऐसे में भर्ती 8-10 गंभीर मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है। मेंटेनेंस नहीं होने और छतों की बारिश के पहले साफ-सफाई नहीं होने से छत व दीवारों से पानी टपक रहा है। अस्पताल प्रशासन ने बारिश के पहले छतों की सफाई को लेकर ध्यान नहीं दिया।अस्पताल में संचालित पीडब्ल्यूडी का सबडिवीजन बंद होने से बिल्डिंग का मेंटेनेंस अधर में है। यह कार्य पीडब्ल्यूडी और इंजीनियरिंग सेल के बीच में उलझा है। अस्पताल की मुख्य बिल्डिंग में संचालित आईसीयू व ओपीडी में पानी टपकने की समस्या सामने आने के बाद जिला अस्पताल के स्टाफ से कार्य करवाया गया है। इंजीनियरिंग सेल को बजट दिया।पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अनिलसिंह तोमर का कहना है कि अब अस्पताल की बिल्डिंग के मेंटेनेंस का काम पीडब्ल्यूडी के पास में नहीं रहा है। शासन के आदेश के तहत स्वास्थ्य विभाग की इंजीनियरिंग सेल ही अस्पताल बिल्डिंग का मेंटेनेंस करेगी। इसके लिए उन्हें बजट दिया गया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.