महिलाओं ने पुलिस, ITBP और CAF के जवानों को बांधी राखी, सुरक्षा का लिया वचन
राजनांदगांव: महिलाओं ने सुरक्षाबल के जवानों को बांधी राखी।छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और अन्य महिलाओं ने पुलिस, ITBP और CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवानों को राखी बांधी। आज पुलिस लाइन में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाई-बहन के स्नेह के इस पावन पर्व पर सुरक्षाबल के सैकड़ों जवान यहां मौजूद थे।पुलिस क्वार्टर की महिलाओं और बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और सुरक्षा का वचन लिया। उन्होंने जवानों के माथे पर तिलक लगाया, मिठाई खिलाई और इन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने जवानों की समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी।बहनों ने जवानों को राखी बांध दी शुभकामनाएंपुलिस और सुरक्षाबल के जवान इस मौके पर बेहद खुश दिखे। राखी बंधवाने के बाद उन्होंने इन बहनों को हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। रक्षाबंधन के त्योहार पर हर साल भाजपा महिला मोर्चा, विभिन्न संगठन और पुलिस क्वार्टर में रहने वाली महिलाएं जवानों को राखी बांधती हैं।महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी।पुलिस और सुरक्षाबल के जवान सेवा के लिए हमेशा रहते हैं मुस्तैदपुलिस और सुरक्षाबल के जवान देशवासियों की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहते हैं। अपनी ड्यूटी निभाने के लिए वे अपनी परवाह तक नहीं करते। उन्हें त्योहारों पर घर जाने का मौका बेहद कम मिलता है। ऐसे में स्थानीय महिलाएं इन्हें बहन की कमी महसूस नहीं होने देतीं और हर साल उन्हें राखी बांधकर शुभकामनाएं देती हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.