ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अंदर भरे पानी में डूबने से BSP श्रमिक की मौत; एक दिन पहले निकला था काम पर जाने

भिलाई: मृतक देवबगस निर्मलकरभिलाई तीन के सिरसाकला अंडरब्रिज में हुए जल भराव में डूबने से बीएसपी के ठेका श्रमिक की मौत हो गई। लोगों ने शव को पानी में तैरते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। भिलाई तीन पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा है।भिलाई तीन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान वार्ड 33 ग्राम सिरसा भिलाई तीन निवासी देवबगस निर्मलकर (59) के रूप में हुई है। वह भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में ठेका श्रमिक के रूप में काम करता था। 10 अगस्त की सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। जब वह काम से देर रात तक घर नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। 11 अगस्त की सुबह बंद अंडर ब्रिज में भरे पानी में उसका शव तैरते हुए देखा गया।अंडर ब्रिज में मिली बुजुर्ग की लाशडूबने से हुई मौतभिलाई तीन पुलिस का कहना है कि देवबगस हमेशा इसी अंडर ब्रिज होकर घर जाता था। बारिश के चलते जलभराव होने से इस अंडरब्रिज को बंद कर दिया गया है। इसके बाद भी कुछ लोग यहां से आते जाते हैं। देवबगस भी ड्यूटी से लौटते समय इसी अंडरब्रिज से आया। यहां पानी का भराव अधिक होने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।बंद किया गया वह अंडरब्रिज जिसमें डूबने से बुजुर्ग की हुई मौतशहर के लगभग सभी अंडरब्रिज में जल भरावपिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सिरसा गेट का अंडर ब्रिज पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। यही नहीं भिलाई, पावर हाउस और दुर्ग सहित अन्य रेलवे अंडर ब्रिज में भी पानी का भराव हो गया है। इसके तलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। रेलवे क्रासिंग में भी अधिक भीड़ होने से ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है। पानी निकालने के लिए न तो रेलवे न जिला प्रशासन कोई भी कुछ नहीं करता दिख रहा है। इसका खामियाजा एक बुजुर्ग को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.