भाजपा के पास निर्दलीय सहित 12 पार्षद, फिर भी मिली हार, 11 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने मारी बाजी
आगर मालवा: आगर नगर पालिका में कुल 23 वार्ड में से भाजपा के पास 10 पार्षद सहित 2 निर्दलियों का समर्थन होने के बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अजय जैन अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए। उनको केवल 8 मत ही मिले। ऐसे में कांग्रेस के अधिकृत निलेश जैन पटेल को 15 मत मिलने से उनको विजय घोषित किया गया।गौरतलब है कि आगर नगर पालिका में कुल 23 वार्ड है, जिसमें भाजपा के 10 पार्षद और कांग्रेस के 11 पार्षद विजय हुए थे। जो पार्षद निर्दलीय के रूप में विजय हुए वो भाजपा समर्थित है। जिन्हें पहले ही पार्टी ने बाहर निकाल दिया था। जीत जाने के बाद दोनों को वापस पार्टी में लिया गया। ऐसे में भाजपा के पास 12 पार्षद और कांग्रेस के पास 11 पार्षद का समर्थन होने से जीत भाजपा की मानी जा रही थी।बहुमत होने के बाद भी पलटी बाजीशुक्रवार को जब कलेक्ट्रेट कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जब परिणाम घोषित किए गए तो आश्चर्यचकित परिणाम सामने आए। जिसने सभी को चौंका दिया। भाजपा अधिकृत अजय जैन को मात्र 8 मत प्राप्त हुए और कांग्रेस के निलेश जैन पटेल को 15 मत आने पर रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर उन्हें विजय घोषित कर दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.