ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टाटा और बिड़ला से मुकाबला करने मैदान में उतरेंगे अदाणी, खोलेंगे इस चीज की फैक्ट्री

दुनिया के टाॅप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल गौतम अदाणी अब टाटा और बिड़ला से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने सीमेंट के कारोबार में भी एंट्री की थी। अब उन्हाेंने मेटल कारोबार में उतरने का फैसला किया है। इसके तहत उनके समूह की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेस उड़ीसा में एल्यूमिना रिफाइनरी प्लांट लगाने की तैयार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम अदाणी के नेतृत्व वाला अदाणी समूह एक के बाद एक नए क्षेत्रों में निवेश की तैयारी कर रहा है। इसके अनुसार उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी अदाणी समूह को प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। हालांकि इस बारे में अदाणी इंटरप्राइजेस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के हवाले से कहा गया है कि अदाणी समूह को उड़ीसा के रायगडा जिले में यह रिफाइनरी लगाने की मंजूरी दी गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अदाणी इस परियोजना पर 5.2 अरब डॉलर (41 हजार करोड़ रुपये) का निवेश करने जा रही हे। बताया जा रहा है कि इस एल्यूमिना रिफाइनरी की कुल क्षमता 40 लाख टन होगी। इस सेक्टर में उतरने के साथ ही अदाणी समूह अपने इस नए कारोबार से देश के दिग्गज टाटा और बिड़ला समूह को टक्कर देगा जो इस क्षेत्र में पहले से काम कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ने दिसंबर 2021में मुंद्रा एल्युमिनियम लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। उसी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि अदाणी ग्रुप जल्द ही एल्युमिनियम उत्पादन से जुड़ा प्लांट लगा सकता है। इस फिलहाल इस क्षेत्र में टाटा समूह, आदित्य बिड़ला समूह और वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड काम कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.