फाइनल में मिली हार को नहीं भूले उपकप्तान हरमनप्रीत
स्टार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार को पचाना मुश्किल है लेकिन टीम को आगे बढ़ना होगा। फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से हार गई थी। भारतीय उपकप्तान ने कहा, इतने बड़े अंतर से मिली हार को पचाना मुश्किल है।हरमनप्रीत ने कहा, ”पूरी टीम इस प्रदर्शन से निराश है लेकिन इस कड़वी हार को भुलाकर आगे बढ़ना जरूरी है। इन खेलों से हमने कई सबक लिए हैं, जिन पर काम करना होगा। हम दो सप्ताह बाद शिविर में लौटने पर हर मैच का आकलन करेंगे और नए सिरे से शुरूआत करेंगे।” मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ”हम ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम का ऊर्जा और लय में मुकाबला नहीं कर सके।”
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.