ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बम निरोधक दस्ते से करवाई जांच, पुलिस के हाथ पांव फूले, सुरक्षा प्रबंधों के चलते ACP ने चौक में बनाया दफ्तर

लुधियाना: जालंधर बाइपास पर मिली लावारिस इनोवा को चैक करते बम निरोधक दस्ता।पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाइपास चौक पर दो लावारित हालत में कारें मिली। एक कार इनोवा थी और दूसरा माल ढोने वाला छोटा हाथी किसी ने चौक में खड़े पुलिस कर्मचारियों को जानकारी दी कि कल देर शाम से एक इनोवा गाड़ी और माल ढोने वाली गाड़ी चौक के बीचो-बीच लावारिस हालस में खड़ी हैं। इन गाड़ियों का कोई वारिस सामने नहीं आया।चौक पर खड़े सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत थाना सलेम टाबरी की पुलिस को सूचित किया। लावारिस हालत में गाड़ियां मिलने पर मौके पर ACP मनिंदर बेदी भी मौके पर पहुंचे। ACP ने मौका देखा और तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। करीब आधा घंटे के बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।लावारिस वाहन चैक करता बम निरोधक दस्ता।बम निरोधक दस्ते ने पूरे चौक को सील कर दिया। करीब 100 फूट दूरी पर लोगों को खड़ा किया और जांच करनी शुरू की। इनोवा का का एक-एक पार्ट्स अच्छे से पुलिस ने चैक किया। बम निरोधक दस्ते की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक वाहन को टो करवा दिया जबकि छोटा हाथी वाहन का मालिक खुद मौक पर आ गया और वाहन ले गया। लावारिस वाहनों का मिलने से ADCP रुपिंदर कौर सरां भी मौके पर पहुंच गई। चैकिंग दौरान कई लोगों के वाहन भी चैक किए गए।जानकारी देते हुए ACP मनिंदर बेदी ने कहा कि आजादी दिवस को लेकर सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए गए है। कोई असामाजिक तत्व हालात खराब न करे इसलिए पुलिस चौकस है। ACP बेदी ने बताया कि उन्होंने खुद अपना दफ्तर ही चौक में बना रखा है। चौक में बनी पार्क में उन्होंने अपना आफिस लगाया है। यही कुर्सी टेबल लगाकर वह बैठते है। इस चौक में दफ्तर बनाने का एक और कारण यह है कि शहर का जालंधर बाइपास एंट्री पुआइंट है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.